फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की बारिश ने ऐसे खोल दी पोल

Mon, 16 Jun 2014 07:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह हुई बारिश ने मानसून से पूर्व नगर निगम की तैयारी की पोल खोल कर रख दी। बारिश के पानी को नाले झेल नहीं सके और पानी सड़कों में बहने लगा।
विज्ञापन


वहीं कई जगह चोक नालों का कूड़ा सड़क पर फैल गया। दुकानों के बाहर फैले कूड़े से न केवल व्यापारियों को दिक्कत हुई बल्कि आम लोगों को भी फजीहत झेलनी पड़ी।

गड़बड़ाया ड्रेनेज सिस्टम
सोमवार सुबह महज 15 मिनट की बारिश ने पूरी व्यवस्था की समीक्षा सामने रख दी। दर्शनलाल चौक, डालनवाला की सड़कें, सर्वे चौक, परेडग्राउंड व सुभाष रोड पर पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। जबकि नालियों की निरंतर सफाई व्यवस्था न होने से कूड़ा पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा।

कई जगह कूड़ा दुकानों के बाहर जमा हो गया, जिसे दुकानदारों ने खुद ही हटाया। मेयर विनोद चमोली ने बताया कि अधिकारियों को ड्रेनेज की सफाई के लिए आदेश कर दिए गए हैं। मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जल्द बने नाला गैंग
नगर निगम की नाला गैंग समिति महज फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। सोमवार को पूर्व भाजपा पार्षद राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने मानूसन से पहले नाला गैंग को सक्रिय करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
ढिल्लो ने कहा कि मानसून से पहले नाला गैंग को दून की नालियों व नालों की सफाई में लगाया जाए। साथ ही एक कमेटी भी बनाई जाए जो नाला गैंग के कामों की समीक्षा करे।

अंदर खुबसूरत बौर बाहर बदसूरत
एमडीडीए ने लैंसडाउन चौक पर खूबसूरत फव्वारा तो बना दिया। लेकिन उसके गोल घेराई के बाहर पानी की निकासी नहीं बनाई। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण फव्वारे की गोलाई के बाहर पानी का तालाब बन गया। जिससे वहां से से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें