फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने चंद्रबनी चोयला में मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने शहरी क्षेत्र के साथ ही चंद्रबनी-चोयला में भारी तबाही मचाई। आशारोड़ी के जंगल का पानी चंद्रबनी चोयला में घुसने के कारण कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। चोयला मुख्य मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर ही तेज बहाव में एक बाइक बह गई। बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचाया। शनिवार को सुबह से दून में भारी बारिश शुरू हुई, जो देर शाम तक चलता रहा। आशारोडी के जंगलों का पानी तेज बहाव के साथ चंद्रबनी चोयला में घुस गया, जिससे चोयला, भूतोवाला, धारावाली, अमर भारती, कैलाशपुर, आदि क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का सामान खराब हो गया।
पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि चोयला धोबावाला नाले के उफान पर आने के कारण पट्टियोंवाला-चोयला मुख्य मार्ग बाधित हो गया। मुख्य मार्ग पर तेज बहाव के कारण एक बाइक संग सवार बह गया। बाइक सवार को तो किसी तरह से स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन बाइक तेज बहाव में बह गई। बताया कि मुख्य मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवाजाही ठप रही। सूचना पर पुलिस व तहसील के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से रास्ते की सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें