उत्तराखंड में शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश को दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 36 घंटों के दौरान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रातभर बारिश हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं राजधानी देहरादून में भी शनिवार तड़के चार बजे से रुक-रुक कर बारिश को दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन के लिए तेज बारिश की संभावना जताई थी।
वहीं गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में कल रात से लगातार बारिश जारी है। जिस कारण रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग बंद हो गया। वहीं टिहरी, श्रीनगर गढ़वाल, चमोली, घनसाली, बदरीनाथ, नैनीताल में भी बारिश का दौर जारी है। बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा सुचारु है।