अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
रात लगभग नौ बजे वे सीधे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग के जरिये राजभवन जाएंगे। यहां भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम भी संभव है। पीएम के दौरे की जानकारी मिलने के बाद सरकार, संगठन और शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को तड़के साढ़े पांच बजे एफआरआई में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना है।