फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में जोरदार बर्फबारी

Thu, 15 Jan 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में बुधवार शाम जोरदार बर्फबारी हुई। जिससे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। इससे पहले दोपहर बाद मसूरी में पहली बर्फबारी हुई थी जो कुछ देर बाद रुक गई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग पहले ही बर्फबारी की आशंका जताने से बुधवार को मसूरी में पहले से ही सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ था। बुधवार को बर्फबारी रुकने से सौलानियों के चेहरे मुरझा गए थे, लेकिन शाम की हुई जोरदार बर्फबारी ने सैलानियों का मसूरी आना सार्थक कर दिया।

देहरादून के साथ ही गढ़वाल में मंगलवार देर रात से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। उत्तरकाशी, चमोली और रुदप्रयाग जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में आधी रात के बाद से रुक-रुककर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


इसके साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में जोरदार बर्फबारी की खबर है। वहां तेज हवाएं भी चल रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे इलाकों में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। इससे ठंड और बढ़ गई है।

दून में छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी देहरादून में बुधवार तड़के से बादल छाए रहे। इतना ही नहीं ‌दिन भर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उत्तराखंड के 2500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को खासी बर्फबारी हो सकती है।

राज्य मौसम केंद्र ने 5 से 10 सेंटीमीटर तक बर्फ की संभावना जताई है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में वर्षा के भी आसार बने हैं।

दून में मंगलवार को धूप खिली, लेकिन दोपहर से ही हवाएं चलने लगीं, इससे मौसम में ठंडक बरकरार रही। शाम को बादलों के टुकड़े आसमान में छितरा गए। राजधानी के अधिकतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

यह 22.2 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में हालांकि किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 68, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

तापमान में होगी रिकार्ड गिरावट

राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बुधवार को राजधानी के तापमान में खासी तब्दीली हो सकती है। दिन के पारे में छह डिग्री सेल्सियस से भी अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह 16 डिग्री रिकार्ड हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में तकरीबन डेढ़ डिग्री का उछाल आ सकता है। इसके 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है।

करंट युक्त तार में उलझकर किशोरी की मौत
चमोली के दशोली ब्लॉक के भतंग्याला गांव में सोमवार देर शाम एक किशोरी की बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यहां भतंग्याला गांव निवासी आनंद लाल की पुत्री दीपा शाम के समय खेतों में घास काट रही थी।

जहां बर्फबारी से क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन के करंट युक्त तार जमीन तक लटक रहे थे। घाट काटते अचानक दीपा करंट युक्त तारों में उलझ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना क्षेत्रीय पटवारी को दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें