फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी गुजरेंगे अगले दो दिन, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Fri, 28 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में अगले दो द‌िन भारी गुजरेंगे। मौसम व‌िभाग ने सात ज‌िलों में भारी बार‌िश का अलर्ट जारी क‌िया है। बता दें क‌ि आगामी दो दिन गढ़वाल मंडल के सात जिलों में मौसम व‌िभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सूबे के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। बारिश की वजह से सड़कें बंद हो सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 और 30 जुलाई को गढ़वाल मंडल में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

शनिवार की सुबह से भारी बारिश का असर शुरू हो जाएगा। बारिश की वजह से पहाड़ की कई सड़कों पर मलबा आ सकता है। प्रशासन को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वहीं जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर शनिवार से अगले तीन दिन तक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 31 जुलाई तक होने वाली बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन की आशंका हो सकती है।   अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और सड़कों की देखरेख करने वाले विभागों से असामान्य बारिश की स्थिति पर अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें