फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप थपलियाल
विज्ञापन

श्रीनगर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ब्राडबैंड सेवा का हैकर्स ने बैंड बजा दिया। बीएसएनएल के एडीएसएल मॉडम अचानक रिसेट होने से इंटरनेट सेवा ठप हो गई। अब बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मॉडम और वाई-फाई पासवर्ड चेंज कर गड़बड़ी को सुधारने में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि आसान यूजर नेम व पासवर्ड होने की वजह से हैकर्स ने आसानी से बोटनेट अटैक (मालवेयर के माध्यम से एक साथ मॉडम पर कब्जा) कर दिया। जिन उपभोक्ताओं ने पासवर्ड चेंज किए थे, उनके मॉडम साइबर अटैक से बच गए। बोटनेट अटैक से चिंतित निगम के ब्राडबैंड नेटवर्क मुख्यालय ने एडवायजरी जारी कर अधिकारियों को उपभोक्ताओं के यूजर नेम व पासवर्ड बदलवाने के साथ ही जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। 26 जुलाई को बीएसएनएल के एडीएसएल मॉडम की ग्रीन लाइट अचानक रेड होने लगी और इंटरनेट सेवा बाधित होने लगी। धीरे-धीरे सैकड़ों मॉडम की एलईडी लाल हो गई। जबकि टेलीफोन लाइन और एक्सचेंज में ब्राडबैंड संबंधी उपकरण ठीकठाक थे। बाद में पता चला कि किसी ने एडीएसएल मॉडम को ऑन लाइन वायरस से हैक कर दिया है। हैकर्स ने मॉडम के पासवर्ड को रिसेट कर इंटरनेट सेवा ठप कर दी। इसके बाद निगम ने उपभोक्ताओं के मॉडम मंगवाकर वाई-फाई के यूजर नेम व पासवर्ड बदलाकर नेट चालू करवाया, लेकिन कुछ घंटे बाद मॉडम फिर रिसेट हो गए। इसके बाद नए सिर से मॉडम का पासवर्ड बदलकर सेवा चालू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
उपभोक्ता इंटरनेट सेवा ले लेते हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में मॉडम व वाईफाई के पासवर्ड समय-समय पर बदलते नहीं है। वहीं एडमिन यूजर नेम व पासवर्ड लगभग सभी उपभोक्ताओं के एक समान होने से हैकर्स ने आसानी से मॉडम पर मालवेयर से कब्जा कर मॉडम रिसेट कर दिए। जहां-जहां एडीएसएल मॉडम लगे हैं और उपभोक्ताओं ने समय-समय पर पासवर्ड चेंज नहीं किए हैं। वहां यह दिक्कत आई है। किसी ने मॉडम हैक कर सिस्टम रिसेट कर दिया, जिससे सेवा प्रभावित हुई।
हरेंद्र रावत, एसडीओ ब्राडबैंड सर्विस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें