देहरादून रेलवे स्टेशन पर खूबसूरत बनाया जा रहा प्लेट फार्म ।
राजधानी दून में एक अदद आशियाना बनाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। एमडीडीए की तर्ज पर अब रेलवे भी आवासीय योजना बनाने जा रहा है। अधिकारियाें की मानें तो रेल भूमि विकास निगम स्टेशन पर खाली जमीन पर 15 मंजिला आवासीय टावर बनाने जा रहा है। भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित आवासीय योजना के पूरा होने के बाद इसे रेवले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को भी आवंटित किया जाएगा।
स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि 15 मंजिला जिस आवासीय योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है उसमें अत्याधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ ही खेलकूद मैदान, सामुदायिक भवन, क्लब व स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेेंगी। योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी रेल भूमि विकास निगम को सौंपी गई है। इसके सर्वे का काम पूरा भी कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो राजधानी दून में यह अपने आप में ऐसी इकलौती आवासीय योजना होगी जो 15 मंजिला होगी।