फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन आयोग के खिलाफ गरजे रेलकर्मी, रेल करेंगे ठप

Fri, 01 Jul 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रेलकर्मी 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने को अड़ गए हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग से नाराज रेलकर्मी 11 जुलाई से रेल का संचालन ठप करने पर अड़ गए हैं। देशव्यापी रेल चक्का जाम को लेकर मुरादाबाद में हुई नरमू की बैठक में केंद्रीय और मंडल पदाधिकारियों ने आंदोलन का एलान किया है। दून, हरिद्वार, ऋषिकेश स्टेशन समेत उत्तराखंड में भी विभिन्न ब्रांच स्तर पर शनिवार से हड़ताल के लिए टीमें गठित करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुरादाबाद के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन (नरमू) की मंडल स्तरीय बैठक में दून शाखा के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में भाग लेकर लौट रहे सहायक मंडल सचिव उग्रसेन सिंह और देहरादून शाखा के सचिव राजेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि हड़ताल के लिए बिगुल फूंक दिया गया है।

कर्मचारी हितों को नजरअंदाज करने का आरोप
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज करते हुए सातवें वेतन आयोग को लागू किया है। कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने थोड़ा भी गंभीरता नहीं दिखाई। मंडल स्तरीय बैठक में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एसके त्यागी और मंडल उपाध्यक्ष दीपक राय चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि शाखा स्तर पर टीमों का गठन कर लिया जाए।
विज्ञापन


यूनियन की यह रणनीति है कि हड़ताल के दौरान गिरफ्तारी होने पर क्रम से दूसरी टीमों को विरोध प्रकट करने लगाया जाएगा। बैठक में देहरादून शाखा से नरमू के अध्यक्ष बीएस राजपूत, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जीएन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सहायक सचिव नरेश गुरुंग आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें