फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने वाली BJP नेता की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, कईं और नाम आए सामने

Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की 
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
विज्ञापन
बुधवार को रुड़की में पकड़े गए सेक्स रैकेट में सामने आयी बीजेपी की नेता की तलाश में पुल‌िस ने द‌िनभर छापेमारी अभ‌ियान चलाया। 
विज्ञापन


पुल‌िस ने बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की पड़ताल में कुछ और नाम भी सामने आए हैं। पुलिस की उनकी भी तलाश कर रही है। 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ दो दिन पहले प्रेमनगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने यहां से एक युवती को भी बरामद किया था।

उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने सरगना के रूप में भाजपा की पूर्व नेता हेमा रावल का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पूर्व भाजपा नेता हेमा रावल की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में कुछ और भी नाम सामने आए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें