फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले लोगों में जोश भरने 16 मार्च को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Wed, 06 Mar 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो चुके माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून आ रहे हैं। वह परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर राहुल गांधी के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अनुसार, 16 मार्च को अपराह्न 12 बजे राहुल गांधी परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार शाम अपने निवास पर प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

जबकि देहरादून-हरिद्वार के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बुलाई गई है।

इसी तरह, एक अन्य बैठक बृहस्पतिवार को रखी गई है, जिसमें गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने दून के परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हरिद्वार में रोड शो किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें