फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पास

Thu, 12 Oct 2017 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने  राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड की नव निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस कमेटी(पीसीसी) की पहली बैठक बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में हुई। जहां राहुल गांधी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। 

प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रदेश चुनाव अधिकारी जेपी अग्रवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी व वे समस्त नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पार्टी के साथ दी पुरानी पीसीसी को विदाई 

indira hridayesh
बुधवार को एक चाय पार्टी के साथ पुरानी पीसीसी को विदाई दी गई।

नए चुने सदस्यों की संख्या 250 से अधिक होगी, लेकिन फिलहाल 225 नाम फाइनल हो चुके हैं।  बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एकत्रित हुए जहां एक विदाई पार्टी का आयोजन हुआ था।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, प्रवक्ता दीप बोहरा, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें