फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM ने किया राहुल गांधी के खाने पर खुलासा

Sun, 26 Apr 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारधाम के दर्शन को उत्तराखंड आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खाने के बारे में उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने खुलासा किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुलथ की रोटी, झंगोरे की खीर भी बहुत भायी। यहां तक उन्होंने अपना भोजन अलग रख खास तौर पर इनकी मांग की।

यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। कृषक मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को मंडी परिसर पहुंचे थे। बोले, अन्य लोगों को खीर खाते राहुल ने देखा तो वह खुद को रोक नहीं सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंडुवे को पौष्टिक बताते हुए राज्य भोज में भी गहथ (कुलथ) की दाल और झंगोरे की खीर परोसे जाने की बात कही। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

छह माह के भीतर मार्केट तैयार करने को कहा

मंडी में छह माह के भीतर एक मार्केट तैयार करने को कहा, जिसमें स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) आकर 15 दिन तक उत्पाद बेच सकें।

उन्होंने मंडी को इन उत्पादों का मार्केटिंग का जरिया बनाने की बात करते हुए चार धाम में भी ऐसी ही मार्केट विकसित किए जाने की बात कही ताकि देश-विदेश से आने वाला पर्यटक इनके बारे में जान सके।

तुम तो हमारी भी नहीं सुनते...
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंडी अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद को डायस पर पुकारा तो वह कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के साथ विमर्श में लगे थे।

मुख्यमंत्री उनकी तरफ मुड़े और बोले-तुम तो हमारी भी नहीं सुनते...। पूछा क्या छह माह में मार्केट तैयार हो जाएगी। रविंद्र का रेडिमेड जवाब था-सर तीन माह में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें