केदारधाम के दर्शन को उत्तराखंड आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खाने के बारे में उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने खुलासा किया है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुलथ की रोटी, झंगोरे की खीर भी बहुत भायी। यहां तक उन्होंने अपना भोजन अलग रख खास तौर पर इनकी मांग की।
यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। कृषक मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को मंडी परिसर पहुंचे थे। बोले, अन्य लोगों को खीर खाते राहुल ने देखा तो वह खुद को रोक नहीं सके।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंडुवे को पौष्टिक बताते हुए राज्य भोज में भी गहथ (कुलथ) की दाल और झंगोरे की खीर परोसे जाने की बात कही। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई निर्देश दिए।