तीन चार जिम संचालक युवक से मिलने कोटद्वार पहुंचे
बताया जा रहा है कि रविवार को जिम संचालक युवक मोहम्मद दीपक से हरिद्वार और देहरादून के तीन चार जिम संचालक युवक मिलने कोटद्वार पहुंचे थे। उन्हें संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिम संचालक युवक को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। कोतवाल प्रदीप नेगी ने कहा कि बाहरी प्रांत व क्षेत्रों से कोटद्वार आकर माहौल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढे़ं...आम बजट 2026: बायोगैस और इलेक्ट्रिक वाहनों से तरक्की की चढ़ाई चढ़ेगा उत्तराखंड, कार्बन कटौती की पहल से होगा लाभ
दीपक की सुरक्षा की मांग जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को लिखा पत्र
जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी की जान बचाई। अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।
जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने पत्र में कहा कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया लेकिन उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोगों ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के जिम पर तोड़फोड़ का प्रयास किया। जमीअत ने कहा कि ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांत छवि धूमिल हो रही है। उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने डीजीपी से मांग करते हुए कहा कि कोटद्वार में तोड़फोड़ का प्रयास करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।