फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा शहर का सबसे बड़ा सिनेमाघर

विज्ञापन
सोमवार से खुल रहे सिनेमा घर की तैयारियों से पूर्व राजपुर रोड स्थित पीवीआर में प्रार्थना करते दिख? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
कोरोना काल के चलते लंबे समय बाद सोमवार से दर्शकों के लिए शहर का सबसे बड़ा सिनेमाघर पीवीआर खुल रहा है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही दर्शकों को हॉल में बैठाया जाएगा। पीवीआर ने मनोरंजन के साथ ही दर्शकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए भी पहल की है। इसके तहत वैक्सीन लगवा चुके लोगों को एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री दिया जाएगा। यह ऑफर केवल पांच अगस्त तक ही मिलेगा।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित पीवीआर सिनेमाघर में रविवार को सुरक्षा इंतजाम किए गए। हॉल सैनिटाइज करने से लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई। हालांकि, सरकार की ओर से बीते माह ही 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाहॉल खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन तब शहर का एक भी सिनेमाघर नहीं खुला था। लगभग सभी सिनेमाघर प्रबंधन की ओर से फिल्म न होने और घाटे का सौदा होने की बात कही गई थी। अभी भी कई सिनेमाघर नुकसान के डर से नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघर में फिल्म देखने के उत्सुक दर्शकों के लिए यह अच्छी खबर है। टिकट बुक करने के दौरान आपके पास वैक्सीनेट का विकल्प आएगा। अगर आप वैक्सीन की एक डोज भी लगा चुके हैं, तो आपको एक टिकट फ्री मिलेगा। इसके साथ मूवी देखने का मजा भी दोगुना होगा। एक पॉपकॉर्न खरीदने पर एक फ्री दिया जाएगा।
ये फिल्में देख सकेंगे
मूवी- शो का समय दूसरा शो
मोर्टल कॉम्बैट (इंग्लिश) 01.50 बजे -
मोर्टल कॉम्बैट (हिंदी) 11.00 बजे 4.40 शाम
गोडजिल्ला वस. कोंग (हिंदी) 11.30 5.20
मुंबई सागा 2.20 -
हमें उम्मीद है कि पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। मूवी अच्छी हैं। सिनेमाघर खोलने के साथ ही टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए हमने खासतौर पर ऑफर भी चलाया है। जोकि पांच अगस्त तक है। लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। इंग्लिश मूवी खासकर आ रही हैं। दर्शकों को भी लंबे समय बाद सिनेमाघर में बैठकर फिल्म देखने का आनंद मिलेगा। कोरोना के चलते हमने सभी सुरक्षा इंतजाम किए है।
विज्ञापन

- मनोज बिष्ट, पीवीआर, सिनेमा हेड,
हम सिनेमाघर अभी नहीं खोल रहे हैं। कोई बड़ी फिल्म नहीं है। अंग्रेजी मूवी कुछ आ रही हैं, लेकिन उससे बमुश्किल 10-20 टिकट ही बिक पाएंगी। इसलिए यह नुकसान ही है। पिछले साल भी कोरोना की पहली लहर के बाद दीवाली के दौरान जब हमने तीन-चार महीने सिनेमाघर खोला था, तो उस दौरान भी बहुत नुकसान हुआ। हर महीने आठ से नौ लाख का नुकसान हमें उठाना पड़ा। तीसरी लहर को देखते हुए अभी सिनेमाघर खोलने का हमारा कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन

- सुयश अग्रवाल, डायरेक्टर, सिल्वर सिटी सिनेमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें