शनिवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी आज शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शनिवार को पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से उन्हें पार्टी के निर्णय की जानकारी दी। इस मौके पर संभावित मंत्री और विधायक भी साथ रहे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा को ही वे चुनौती मानते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।
इसके लिए वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ ही जनमानस का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजभवन को इसका प्रस्ताव दे दिया है। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बैठ कर तय किया जाएगा।