केंद्र की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत धान की खरीद की जाएगी। जिसमें ‘ए’ ग्रेड का 1770 व सामान्य श्रेणी के लिए 1750 रुपये प्रति क्विंटल से कम रेट किसानों को नहीं दिए जाएंगे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, सहकारिता विभाग, अन्य नामित संस्थाओं और कमीशन एजेंटों के माध्यम से धान क्रय किया जाएगा। कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद नोडल एजेंसी के रूप में क्रय संस्थाओं का सहयोग करेगी।
जिलाधिकारी, उप संभागीय विपणन अधिकारी व संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा क्रय केंद्रों व मंडियों में धान की आवक व बाजार भाव की समीक्षा के साथ क्रय की निगरानी की जाएगी। प्रमुख सचिव आनंद बर्द्घन ने बताया कि खरीद नीति के अनुसार एक अक्तूबर से पूरे प्रदेश में धान की खरीद शुरू की जाएगी, जो 28 फरवरी 2019 तक चलेगी। रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़ कर शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केंद्र खुले रहेंगे।
मंडल - क्रय केंद्र - धान खरीद का लक्ष्य
गढ़वाल - 27 - 30 हजार मीट्रिक टन
कुमाऊं - 151 - 1.20 लाख मीट्रिक टन