फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में मिले बैग की जांच करने मंगलौर पहुंची पंजाब पुलिस

Thu, 01 Dec 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की/मंगलौर
विज्ञापन
बरादम हुई पंजाब पुलिस की वर्दी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गंग नहर में मिले बैग में पंजाब पुलिस की वर्दी मिलने के बाद पंजाब पुलिस गुरुवार को मंगलौर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने गंग नहर से बरामद किए गए बैग में मिले सामान की जांच की। इसके साथ ही क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के किनारे से एक पिठ्ठू बैग बरामद किया, जिसमें पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, चार बेल्ट सहित वर्दी से जुड़ा सारा सामान मिला। मामले को पटिलाया की नाभा जेल ब्रेक कांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

आशंका है कि जेल ब्रेक कर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के आतंकी गंगनहर पटरी मार्ग से भाग कर इस रास्ते से आए होंगे और उन्होंने ही यह बैग गंगनहर में फेंका होगा। क्योंकि जेल ब्रेक कांड में बदमाश पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर ही भागे थे।
विज्ञापन

एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की वर्दी

पजाब पुलिस की वर्दी से जुड़ा सामान - फोटो : AmarUjala
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल पर तैनात कर्मचारियों को पानी में काले रंग का एक बड़ा बैग पड़ा दिखाई दिया।

उन्होंने इसकी जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को बाहर निकलवाया और खोलकर देखा गया तो उसमें पंजाब पुलिस की तीन पूरी वर्दियां मिलीं। एक वर्दी एसआई, दूसरी वर्दी हेड कांस्टेबल और तीसरी कांस्टेबल की थी।

एक पी-कैप, दो पगड़ी, चार बैल्ट जिसमें दो ब्राउन और दो ब्लैक थी। इसके अलावा दो नेम प्लेट जिसमें एक पर हरदीप सिंह और दूसरी पर बलवंत सिंह नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन

इलाके की चेकिंग में जुटी पुलिस

देहरादून में रचा गया था नाभा जेल ब्रेक का प्लान - फोटो : AmarUjala
बैग मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि फरार कैदी और उन्हें छुड़ाने वाले बदमाश आसपास ही कहीं शरण लिये हो सकते हैं।

बैग से पंजाब पुलिस की वर्दियां मिलने से जाहिर हो रहा है कि यह मामला नाभा जेल ब्रेक से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
-राजीव स्वरूप, एसएसपी, हरिद्वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें