सोमवार को पुलिस ने स्कूली बच्चों को लाने और छोड़ने वाली वैन, आटो और विक्रमों में चल रही ओवर लोडिंग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। हर थाना क्षेत्र में पुलिस की कई टीम बनाकर चौराहों और स्कूलों के बाहर हर वाहन को चेक किया।
इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा विक्रम और आटो का चालान किया गया। जबकि 93 वाहन सीज हुए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
शहर में बोर्डिंग स्कूलों को छोड़ सभी स्कूलों में स्कूल वेन और विक्रमों से बच्चों को ‘पिक एंड ड्राप’ किया जाता है। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि विक्रमों, आटो और वैन में मानक से ज्यादा बच्चों को ढोया जा रहा है। जिस कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
इन सब शिकायतों के मद्देनजर सोमवार सुबह पुलिस ने शहर के 44 प्वाइंट्स में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने स्कूली बच्चों को ढोह रहे लगभग सभी वाहनों को रोका, चेक किया और ओवरलोडिंग होने पर चालान की कार्रवाई की।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया लालच में बच्चों का जीवन खतरे में नही डाला जा सकता। हमें पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। इसलिए कार्रवाई की गई।
पुलिस कार्रवाई से भड़के स्कूली वैन संचालक
स्कूली वेन, आटो और विक्रमों द्वारा की जा रही ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से वाहन संचालक भड़क उठे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को उत्पीड़न माना और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
एसएसपी के न मिलने से प्रदर्शनकारी वहीं परिसर के बाहर धरने में बैठ गए। सैकड़ों की तादाद में एसएसपी कार्यालय पहुंचे उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन से जुड़े संचालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि बेरोजगार युवकों ने बैंकों से लोन लेकर स्कूल वेन खरीदी है। लेकिन पुलिस उत्पीड़न में उतर आई है। उन्होंने कहा अगर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहती है तो सभी वाहन संचालक एसएसपी कार्यालय में ही परिवार समेत धरने में बैठेंगे। वहीं वाहनों की भी हड़ताल होगी।
आटो यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा बड़ा खेद का विषय है कि दून में संचालित सभी स्कूल वैन आपनी मांगों अनुरूप नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यातायात पुलिस वैनों को पकड़ कर उनका चालान कर रही है।
प्रदर्शनकारियों में उत्तराखंड परिवहन महासंघ का कार्यकारी अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, राजेश्वर सिंह जसवाल, आकाश गोयल, नीरज थापा, कमल सिंह, संदीप, गगन सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
इतने वाहन हुए सीज
वाहन
सीज बस
09 विक्रम
09 वेन
38 आटो
38