फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय ने कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, उठाई पाकिस्तान को सजा की मांग

Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुस्लिम समुदाय के लोग
विज्ञापन

कश्मीर में सीआरपीएफ पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम कालोनी में कैंडल मार्च निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द उसके किए की सजा दी जाए।

विज्ञापन


देर शाम स्थानीय पार्षद इतात खान सहित मुस्लिम कालोनी के कई मुअज्जिज लोगों की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मुस्लिम कालोनी से होता हुआ रीठा मंडी तक निकाला गया।

इस दौरान जुलूस में शामिल समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने मांग की है कि हमारे एक-एक शहीद की शहादत का बदला लिया जाए। कैंडल मार्च में भारी संख्या में मुस्लिम कालोनी के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम कालोनी में नहीं हुआ कोई तनाव

शनिवार की देर शाम मुस्लिम कालोनी में आई तनाव की खबर को स्थानीय लोगों ने कोरी अफवाह करार दिया। उनका कहना है कि यहां किसी भी तरह का तनाव नहीं हुआ है। न ही किसी के बीच कोई विवाद हुआ है।

स्थानीय पार्षद इतात खान का कहना है कि कालोनी में सभी लोग सीआरपीएफ पर हुए हमले से गुस्से में हैं। उनका कहना है कि किसी गफलत की वजह से इस तरह की अफवाह फैली है।

समुदाय के सभी लोगों ने एकजुट होकर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला है। जब तक सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें