फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद अब पतंजलि को लेकर वायरल हुआ ये मैसेज, पढ़कर बढ़ेगी बाबा रामदेव की टेंशन

Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद सोशल मीडिया पर पतंजलि योगपीठ के भी निशाने पर होने की बात कही गई है। फेसबुक पर की गई टिप्पणी में पतंजलि योगपीठ के 18 लोगों के भी नाम लिस्ट में होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


पतंजलि के सुरक्षा अधिकारी ने इस मामले में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से शिकायत की है। एसएसपी के निर्देश के बाद एसपी सिटी की अगुवाई में एक जांच टीम गठित कर दी गई है। 

पतंजलि योगपीठ के सुरक्षा अधिकारी मांगी लाल ने एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र के साथ तीन फेसबुक प्रोफाइल और टिप्पणी से जुड़े स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि पुलवामा हमले को लेकर जश्न मना रहे कुछ लोगों में से एक ने पतंजलि योगपीठ के 18 लोगों के भी लिस्ट में शामिल होने की बात लिखी है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया है।

शिकायती पत्र में लिखा है कि पतंजलि योगपीठ के छात्रों ने उन्हें यह स्क्रीन शॉट उपलब्ध कराए हैं और इस संबंध में उन्होंने अपने स्तर से जब तहकीकात की तो अरविंद नाम के एक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से इसकी शुरूआत हुई है, उसका मोबाइल फोन नंबर भी शिकायती पत्र में दिया गया है।

 एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सीआईयू और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें