मामला बढ़ते देख वहां प्रेमनगर की झाजरा चौकी से फोर्स पहुंच गई। कुछ देर बाद वहां पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, इस संबंध में जब एसएसपी निवेदिता कुकरेती से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इंकार कर दिया। कहा कि इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।
जुलूस में शामिल लोग केवल कल सोशल मीडिया पोस्ट से गुस्साए हुए थे, लिहाजा उन्होंने हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामला पुलिस ने वहीं सुलझा दिया था। इधर, पुलिस तो इंकार कर रही है, मगर स्थानीय लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने बाकायदा इस घटना के संबंध में अपने हस्ताक्षरों वाला एक कागज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। देर रात तक स्थिति सामान्य बनी हुई थी और क्षेत्र में पीएसी और पुलिस तैनात थी।