फोरलेन परियोजना के प्रारंभिक सर्वे में दो किमी सुरंग बनाया जाना प्रस्तावित है। ये डबल लेन सुरंग मोहंड से दून के बीच बनाई जा सकती है। इसके अलावा सर्वे में मार्ग के मध्य कुछ स्थानों पर एलीवेटेड रोड भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।
मंत्रालय और एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा करेंगे गड़करी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी 22 जनवरी को गुडगांव में प्रदेश में संचालित हो रही मंत्रालय और एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में वे चारधाम ऑलवेदर रोड की प्रगति के बारे में रिपोर्ट लेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव भी चारधाम ऑलवेदर रोड और एनएचएआई की करीब साढ़े तीन हजार करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इकोनामिक कोरिडोर से जुड़ने से दिल्ली से देहरादून का सफर सुगम हो जाएगा। समय की भी बचत होगी। डीपीआर स्वीकृति के तत्काल बाद इस कार्य के आरंभ होने और इसके 2022 तक पूरा होने की संभावना है।
-ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव, लोनिवि