पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में 21 अधिशासी अभियंता (ईई) से अधीक्षण अभियंता (एसई) बने हैं। इसमें 20 इंजीनियर यांत्रिकी और एक सिविल के इंजीनियर शामिल हैं।
पिटकुल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने मंगलवार देर शाम इसके आदेश जारी किए हैं। एमडी यादव ने बताया कि पिटकुल मुख्यालय में सिविल के ईई (प्रोजेक्ट) के पद पर तैनात जितेंद्र चतुर्वेदी की एसई पर पदोन्नति हुई है।
इसी तरह, यांत्रिकी में ईई (परियोजना क्रियान्वयन) देहरादून में तैनात ईला चंद, ऋषिकेश सब स्टेशन के अनुपम सिंह, स्काडा पिटकुल मुख्यालय के अनुपम शर्मा, निदेशक परिचालन कार्यालय देहरादून के मंत राम, परिचालन एवं अनुरक्षण खंड अल्मोड़ा में तैनात ललित मोहन बिष्ट, सीएंडआर देहरादून से कार्तिकेय दुबे, प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र देहरादून से सचिन रावत, प्रबंध निदेशक कार्यालय से संबद्घ पंकज कुमार, परिचालन एवं अनुरक्षण खंड हल्द्वानी के प्रज्जवल कुमार भाष्कर, परियोजना (डिजाइन एंड इंजीनियरिंग) देहरादून के ललित कुमार, निदेशक परिचालन कार्यालय देहरादून से संबंद्ध सूर्य प्रकाश आर्य, क्यूएक्यूसी देहरादून से राजकुमार, सूचना प्रौद्योगिकी देहरादून से अशोक कुमार वर्मा, क्रय एवं अनुबद्घ द्वितीय देहरादून में तैनात राकेश कुमार, परिचालन एवं अनुरक्षण खंड रुड़की से अरुण कुमार सिंह, परियोजना कार्यालय देहरादून के अविनाश चंद्र अवस्थी, परीक्षण एवं अनुरक्षण खंड सिडकुल हरिद्वार के संजीव कुमार गुप्ता, परियोजना क्रियान्वयन श्रीनगर में तैनात संतोष कुमार, 400 केवी उपकेंद्र काशीपुर के दिनेश प्रताप सिंह और निदेशक परियोजना कार्यालय देहरादून से रवि शंकर की अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता पर पदोन्नति हुई है।
ऊर्जा सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुरुरानी और कार्यालय महामंत्री दीपक पांडे ने इस पर प्रबंध निदेशक का आभार जताते हुए बधाई दी है।