फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विकासनगर ब्लॉक कार्यलय में मांगों समर्थन में धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न सूत्री मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने भी समर्थकों संग धरना स्थल पहुंचकर पहुंच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में बच्चों की देखभाल करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, जनगणना, वोटर लिस्ट बनाने जैसे महत्वपूर्ण काम में योगदान देती है बावजूद उन्हें मानदेय के नाम पर सिर्फ 7500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। जबकि, उनसे रोजाना 10-14 घंटे का काम लिया जाता है।
कई मर्तबा अवकाश के दिन भी भी उन्हें काम करना पड़ता है। कहा प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी न कर उनका शोषण कर रही है। कहा जल्द ही वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष भी उठाएंगे। आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, एडवोकेट हर्षुल शर्मा, प्रदीप जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धरना देने वालों में ऊषा शाह, वरीसा, अंजुम, बरखा, नंदनी, रुचि डोगरा, अज्जू गर्ग, सुषमा साहू, स्वदेश पाल, विमला, इंदरा, हिमेश्वरी, आशा शर्मा, प्रियंका, अंजना धीमान, अजु राठौर, रचना, रजनी, संध्या नेगी, सयोगिता, रेनू, गुलनाज, रीता, अंजना पाल, ज्येंद्री, शकुंतला आदि शामिल रहे। वहीं सहसपुर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। यहां प्रदर्शन करने वालों में मनोरमा जुगरान, मधु कोठारी, आकाश रावत, लक्ष्मी, सरिता, आशा जोशी, संगीता, रजनी, सुषमा जोशी, पुष्पा व्यास, सुशीला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें