फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों का हंगामा, बैरीकेड फांदने में गिर-गिर पड़े

Wed, 26 Nov 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्याओं के विरोध में उत्तराखंड विधानसभा घेरने जा रहे भाजपाई बैरीकेड पर पुलिस से भिड़ गए। पहला बैरीकेड फांदने में नेता गिर-गिर पड़े, कुरते फटे और चोटें भी आईं। रोकने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


इस दौरान गुत्थम-गुत्था की नौबत आ गई। इस पर भाजपा नेता वहीं धरने पर बैठ गए। देर तक हंगामा होता रहा। बाद में एसडीएम सदर मोहन बर्निया ने भाजपाइयों की गिरफ्तारी और रिहाई की घोषणा कर दी।

रेस कोर्स में सभा के बाद भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपाई हाथों में गन्ना लेकर विधानसभा घेरने चल पड़े। अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने रिस्पना पुल के पहले दो बैरीकेड लगाए थे। इसके आगे पुलिस वाले दीवार बनकर खड़े थे।
विज्ञापन


भाजपाई जैसे ही पहुंचे बैरीकेड पार करने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष रावत बैरीकेडिंग फांदने में सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद मेयर विनोद चमोली और दूसरे नेता बैरीके ड के उस पार कूद गए।
विज्ञापन

बेरीकेड फांदने में फंट गए कुरते

तार में फंसकर लोगों के कुरते फटे और खरोंच आ गई। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। धक्कामुक्की शुरू हो गई। जोश में आकर कुछ तो गुत्थम-गुत्था हो गए। लोग जैसे ही बैरीकेड पर चढ़ते पुलिसवाले टांग पकड़कर खींच लेते। इसी चक्कर में बांस टूट गए और किनारे की बैरीकेड गिर पड़ी। पहला बैरीकेड पार करने वाले नेता धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ कुछ लोग तुरही बजाते रहे।

कुछ देर सुस्ताने और पानी पीने के बाद नेताओं ने फिर हंगामा शुरू कर किया। प्रदेश अध्यक्ष रावत दूसरी ऊंची बैरीकेड पर चढ़ कर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, यहां से कोई नहीं हिलेगा। उनके पीछे बैरीकेड पर तीन नेता और चढ़ गए।

बाद में पुलिस वालों ने सहारा देकर उन्हें नीचे उतारा। एक भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस के पास इतनी बसें नहीं है कि सारे लोगों को ले जा सकें, इसलिए एसडीएम ने यहीं गिरफ्तारी और रिहाई की घोषणा कर दी। इस पर लोग चल दिए।

बाद में नेताओं को पुलिस लाइन लाकर छोड़ा गया। मौके पर भाजपा विधायक गणेश जोशी, विधायक हरबंस कपूर, महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, अमित कपूर, विपिन राणा, शादाब शम्श और ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार आदि जिलों से आए किसान मोर्चा सदस्य रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें