फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में रेल सेवाओं की कमजोर स्थिति पर नव क्रांति स्वराज मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दून से रवाना हो रही लिंक एक्सप्रेस के आगे भी सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया। स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर बजट में रेल सेवाओं के विस्तार की मांग की है। रेल बजट में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सरकारों के रवैये पर नाराजगी
सोमवार दोपहर मोर्चा से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में प्लेटफार्म पहुंचे और नारेबाजी की। कुछ देर बाद रवाना होने वाली लिंक एक्सप्रेस के इंजन के आगे रेलवे ट्रैक पर भी सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी रेल सेवा को बढ़ाने में उत्तराखंड से सौतेला व्यवहार न करने और राष्ट्रीय सुरक्षा व सामरिक महत्व के लिए सीमा तक ट्रेन ले जाने जैसे नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिटिश काल में कई क्षेत्रों के लिए रेल लाइन का सर्वे भी हो चुका है। लेकिन आज तक की सरकारों के उपेक्षापूर्ण रवैये से यहां रेलगाड़ी एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन


राज्य के लिए बजट की मांग
मोर्चा ने रेल मंत्री से मांग है कि सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राज्य में रेल को गति देने का बजट में प्रावधान किया जाए। प्रदर्शनकारियों में मोर्चा के आदित्य कोठारी, शंकर सिंह भाटिया, बलदेव भंडारी, हिमांशु राजपूत, गंभीर सिंह चौहान, गजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
- देहरादून से मसूरी, हल्द्वानी से रानीखेत, धामपुर-कालागढ़-काशीपुर रेल लाइन का निर्माण हो।
- कालसी और चकराता रेल लाइन की स्वीकृति तत्काल प्रदान की जाए।
- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग और टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन को समय पर पूरा किया।
- देहरादून रेलवे स्टेशन का शीघ्र विस्तार।
- हरिद्वार-रामनगर इंटर सिटी एक्सप्रेस को देहरादून तक कर प्रतिदिन चलाया जाए।
- रामनगर-हल्द्वानी से टनकपुर रेल लाइन का विस्तार।
- राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें