फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए दून में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को रिहा करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सोनम वांगचुक रिहाई मंच ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में मंच ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड किए जाने और अंकिता भंडारी के वीआईपी को बचाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा, सोनम वांग्चुक ने न तो बंदूक उठाई थी, न देशद्रोह किया। वे सिर्फ सरकार से उसका वायदा पूरा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज बंद कर दी गई। तीन महीने से बिना आरोप तय किए उन्हें जेल में रखा गया है। वक्ताओं ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के वीआईपी का भी सवाल उठाया। कहा, खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही है। इन वीडियो में कथित रूप से सुरेश राठौर अंकिता की हत्या के मामले में बीजेपी के बड़े नेताओं का नाम ले रहा है। बावजूद इसके सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में परमजीत सिंह कक्कड़, डॉ. रवि चोपड़ा, नंद नंदन पांडेय, हरिओम पाली, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, विमला कोली, हरिओम पाली, चंद्रकला, हेमलता नेगी, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें