सहसपुर क्षेत्र की सड़क और बिजली समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में लोगों ने पीडब्लूडी और बिजली दफ्तर का घेराव किया। विधायक ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग विधायक के नेतृत्व में पहले पीडब्लूडी प्रांतीय खंड दफ्तर पहुंचे। पीडब्लूडी अफसरों से मुख्य रूप से ग्राम कुंजाग्रांट, तिमली, शाहपुर और कल्याणपुर में सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है। उसके बाद विधायक और क्षेत्रवासी ईसी रोड स्थित ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता दफ्तर पहुंचे।
इन जगहों पर केबिल विस्तार की मांग
ऊर्जा निगम अधिकारियों से ग्राम बडोवाला, हरभजवाला, ग्राम शुक्लापुर, देवीपुर, उम्मेदपुर, कारबारी, रतनपुर, मल्हान, नया गांव, भूडपुर, गणेशपुर आदि गांवों में थ्री फेज लाइन बंच केबिल का विस्तार करने की मांग की गई। दोनों विभागों से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग वहां से जाने को तैयार हुए।
प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री यशपाल नेगी, शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुखबीर बुटोला, अनिल पंवार, रविंद्र रमोला, दीपक थपलियाल, मोहम्मद आरिफ, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।