देहरादून। नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन ने 29 जुलाई को आपूर्ति अधिकारी के घेराव की चेतावनी दी है। यह निर्णय रविवार को राजा रोड स्थित गीता भवन में एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बसंत थपलियाल के नेतृत्व में हुई बैठक में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने, बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने, नगर निगम से ई-रिक्शा की ट्रेनिंग दिए जाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। थपलियाल ने कहा कि राशन कार्ड नहीं बनने से दिव्यांगजनों के भारी आक्रोश है। राशन कार्ड न होने से दिव्यांगों को कई सहूलियतों के लिए भटकना पड़ता है। बैठक के दौरान 29 जुलाई को जुलूस निकालकर आपूर्ति अधिकारी के घेराव का निर्णय लिया गया। बैठक में योगेश सिंह, अशोक कुमार, राजेश सिंह, सतीश कुमार, नवीन चौहान, दीपा देवी, प्रभा देवी, आशा रावत आदि मौजूद रहीं।