जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिला प्रदेश में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला विकास खंड बन गया है। सोमवार को पौड़ी ब्लाक के 79 विद्यालयों में पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। शिक्षा महकमे से पाठ्यक्रम संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
मुख्य अतिथि डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि गढ़वाली बोली-भाषा को संरक्षित किए जाने व मौजूदा समय में बच्चों से दूर होती भाषा से उन्हें जोड़ने की कड़ी में यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जो गढ़वाल, गढ़वाली व भाषा की समृद्धि में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर यह पाठ्यक्रम पहले पौड़ी ब्लाक के निजी व सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया गया है, जिसे अन्य ब्लाकों के साथ ही पूरे जिले में लागू किए जाने पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है।
डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पौड़ी ब्लाक के विद्यालयों के कक्षा एक से पांचवीं तक के 51 हजार बच्चे शिक्षण कार्य शुरू करेंगे। संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, प्रभारी बीईओ विनीता शाह, उप शिक्षा अधिकारी मोहम्मद सावेद आलाम, रीना रावत, डीएसटीओ निर्मल शाह, डीपीआरओ एमएम खान, रोशनी कुंवर, दामोदर ममगाई, रेखा नेगी, बीना लिंगवाल, साधना जोशी आदि मौजूद थे।
कक्षा पुस्तक
कक्षा एक धगुलि
कक्षा दो हंसुलि
कक्षा तीन छुबकि
कक्षा चार पैजबि
कक्षा पांच झुमकि