गुरमीत राम रहीम इंसां की फिल्म ‘द मैसेंजर ऑफ गॉड’ रिलीज होने से पहले ही चौतरफा विरोध झेल रही है। पंजाब में फिल्म की रिलीज पर रोक लगने के बाद अब उत्तराखंड के सिख संगठन सक्रिय हो गए हैं।
उनका कहना है कि फिल्म में राम रहीम ने खुद को भगवान दिखाना चाहा है। इसका विरोध किया जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर प्रदेश में फिल्म पर रोक लगाने की मांग होगी। हालांकि इस संबंध में सिनेमाघरों में भी बात की जा रही है, ताकि फिल्म रिलीज न हो सके।
फिल्म आने के बाद बाबा का असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा कि वो वाकई बाबा हैं कि रॉक स्टार है। अध्यात्म ने कभी भी पाश्चात्य संस्कृति को नहीं स्वीकारा है। फिल्म में गुरमीत राम रहीम ने खुद को भगवान बताया है। हम इसका विरोध करते हैं। कुछ सिनेमाघरों से बातचीत हो गई है। मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। इसके माध्यम से उत्तराखंड में इस फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की जाएगी।
- देवेंद्र पाल, राज्य संयोजक अकाल पुरख की फौज