हरिद्वार में भाजपा युवा मोर्चा ने 'दिलवाले' फिल्म का विरोध करते हुए रविवार दोपहर का शो कुछ समय के लिए बंद करा दिया।
साथ ही शाहरूख खान के अभिनय वाली फिल्मो का शो भविष्य में न लगाने हिदायत भी दे डाली। रविवार को दूसरे दिन पेंटागन मॉल में वेब सिनेमा में भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि अभिषेक गौड़ के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वेब सिनेमा में चल रही 'दिलवाले' फिल्म का विरोध किया।
विरोध के दौरान वह सिनेमा में अंदर घुस गए और दोपहर के शो को कुछ देर के लिए बंद कराया। उन्होंने 'दिलवाले' फिल्म के पोस्टर भी फाड़ दिए। इसके बाद वह चेतावनी देते हुए वहां से निकल आए।
विनोद मिश्रा, सतविंदर सिंह आदि ने चेतावनी दी कि देशवासियों की भावना को आहत करने वालों की फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर अनिल चौहान, रवि जैसल, पुष्पेंद्र, पीयूष जाटव, राहुल शर्मा, ध्रुव खुराना, कुलदीप कांगड़ा, चिराग कुकरेजा, प्रदीप बोहत, वीर चौधरी, नीरज, अनिल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, दुष्यंत राणा, विपिन चौहान, विपिन गोस्वामी, राहुल, पार्थ दुबे, नीशू सक्सेना, शोभित भारद्वाज, प्रतीक, मुकुल गौड़, अभय, अनुज, शुभम, विनायक गिरि, सुमित चौधरी, दीपक गोस्वामी, अंकुर दुआ आदि शामिल हुए।