आपत्तिजनक सामग्री बरामद
इस पर पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर इरम उर्फ आंचल निवासी गांधी रोड व मोहम्मद अमीर निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग को गिरफ्तार किया गया। मालिक मनोज कुमार निवासी सोरणा सहारनपुर फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मौके से 41500 रुपये, दो मोबाइल फोन, विजिटर रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
ये भी पढ़ें..उत्तराखंड: देश में पहली बार डीएनए से कराई गई हाथियों की गणना, गोबर से तैयार की गई प्रोफाइल रिपोर्ट
ग्राहकों से एक्सट्रा चार्ज के रूप में लिए जाते थे दो से चार हजार रुपये
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार है। वह महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करवा रहा है। इस काम के लिए उसने एक महिला मैनेजर इरम को रखा है। जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्स्ट्रा सर्विस के बारे में बताती थी। वह ग्राहकों से स्पा में रूम के आठ सौ से एक हजार रुपये लेती थी। इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था और एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में दो हजार से चार हजार रुपये तक लिए जाते थे।