फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, चार महिला सहित सात लोग गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2023 05:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पुलिस को ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली। गेस्ट हाउस पहुंचकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर की टीम सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली थी ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

 

ये भी पढ़ें... Uttarkashi Tunnel Collapse Live: सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां...टूटा सब्र का बांध, ये हैं आज के चार बड़े अपडेट

यहां एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें