फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: सेक्स रैकेट गिरोह सरगना सहित चार युवक गिरफ्तार, कार से दो युवतियां भी बरामद

Wed, 04 Mar 2020 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • पुलिस ने गिरोह से दो युवतियां छुड़ाकर परिजनों के सुपुर्द की 
  • गिरोह से एक वाहन, चार मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री की बरामद
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में रानीपोखरी पुलिस ने सेक्स रैकेट गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह सरगना सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दो युवतियों को छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन

थानाध्यक्ष रानीपोखरी राकेश शाह के बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून में एक सेक्स रैकेट गिरोह सक्रिय है, जो बाहर से युवतियों को बुलवाकर देह व्यापार कराता है। पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी को सूचना देकर मनइच्छा देवी मंदिर तिराहा नरेंद्रनगर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
 

पुलिस ने वाहन को तलाशी के लिए रोका तो उसमें चार युवक और दो युवतियां बैठी थीं। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरोह सरगना सतीश कुमार ने सेक्स रैकेट गिरोह की बात कबूली। इस पर पुलिस ने गिरोह सरगना सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्हाट्सअप से की जाती थी डील

पुलिस ने कार में बैठी दो युवतियों को गिरोह के कब्जे से छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चार मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपी सतीश कुमार निवासी दीनदयाल रोडी बेलवाला हरिद्वार, पवन शर्मा निवासी हरिपुरकलां, कपिल सारस्वत ऋषिकेश, दीपक कुमार निवासी नरेला दिल्ली हैं।

थानाध्यक्ष राकेश शाह के अनुसार पूछताछ में गिरोह सरगना सतीश कुमार ने बताया कि इंटरनेट और व्हाट्सअप के जरिए डील की जाती थी। इसके लिए ग्राहक को व्हाट्सअप पर लड़कियों की फोटो भेजकर उनकी पसंद ली जाती थी। इसके बाद कीमत बताकर स्थान चिह्नित किया जाता था। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरोह सरगना पूर्व में पटेलनगर थाने से उक्त अपराध में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें