इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कस्बा निवासी एक महिला पर मकान किराए पर लेकर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया। आरोप है कि महिला की वजह से कस्बे का माहौल खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मकान में आए दिन युवक, युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया और मकान मालिक को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मकान मालिक से किराएदार के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली।
पता चला कि उसने किराएदार का सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को फटकार लगाई और पकड़े गए चारों युवक, युवतियों को थाने ले आई। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि चारों युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा।