फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में होंगे बंपर प्रमोशन

Tue, 10 Dec 2013 01:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पुलिस विभाग में उच्च स्तर पर पदोन्नति का दौर शुरू होने वाला है। इस बार जितने प्रमोशन हैं उतने पहले शायद ही एक साथ कभी हुए हो।
विज्ञापन


अफसरों के सर्विस रिकॉर्ड जांचे
रिक्त पदों का केंद्रीय गृह मंत्रालय से सत्यापन करा लिया गया है। अब बीस दिसम्बर से पहले ही विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होने की संभावना है। सभी अफसरों के सर्विस रिकॉर्ड जांच लिए गए हैं।

पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज

अब गृह विभाग आईपीएस अफसरों की पदोन्नति करने वाला है। भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों को बम्पर प्रमोशन दिए जाने हैं। जितने पद रिक्त है केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनका सत्यापन भी करा लिया गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश ने कहा कि जल्द ही डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक की तारीख तय होगी। डीपीसी होने केबाद भी सभी को पदोन्नति का लाभ एक जनवरी से मिलेगा।

पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक

मिली जानकारी के मुताबिक पीएचक्यू में तैनात आईजी लॉ एंड ऑर्डर रामसिंह मीणा को एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। बीएसएफ में आईजी के पद पर तैनात अशोक कुमार भी राज्य कैडर के आईपीएस है।

पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य

इसलिए उन्हें भी प्रोफार्मा पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा डीआईजी कुमाऊं रेंज जीके गोस्वामी भी आईजी केपद पर प्रमोट होंगे। पुलिस अधीक्षक स्तर के आईपीएस अफसरों अनंत राम चौहान, सतीश शुक्ल समेत चार को डीआईजी बनाया जाना हैं।
विज्ञापन


सलेक्शन ग्रेड देने की तैयारी
इनकी भी डीपीसी होगी। लगभग आधा दर्जन पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों को सलेक्शन ग्रेड देने के लिए भी तैयारी हो रही है। यह निर्णय भी डीपीसी की बैठक में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें