फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 के स्वागत के लिए लैंसडौन तैयार

Tue, 10 Dec 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 की विदाई और 2014 के स्वागत के लिए लैंसडौन की वादियां तैयार हैं। यहां के होटलों में अभी से करीब 50-60 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन


गढ़वाली व्यंजनों के स्वाद का मजा भी ले सकेंगे
पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों और होटल संचालकों ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए स्थानीय लोक संगीत की खास व्यवस्थाएं की हैं। सैलानी गढ़वाली व्यंजनों के स्वाद का मजा भी ले सकेंगे।

पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज

एक जमाने में कालो का डांडा नाम से जाना जाने वाला लैंसडौन गढ़वाल मंडल के महत्वपूर्ण हिल स्टेशनों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। एक बार यहां आने वाले पर्यटक बार-बार आना चाहते हैं।
विज्ञापन


घुमावदार पर्वत श्रेणियां, बांज, बुरांश, काफल, चीड़ और देवदार की वन घाटियां लैंसडौन का अनूठा नजारा पेश करते हैं। शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से लवरेज क्षेत्र न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए देश के पर्यटकों का पसंदीदा स्थल रहा है।

होटल, रिजॉर्ट में विशेष व्यवस्थाएं
नए साल के स्वागत के लिए देश के कोने-कोने से सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। जिनके लिए प्रतिवर्ष क्षेत्र के होटल और रिजॉर्ट में विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 32 होटल, रिजार्ट और पेईंग गेस्ट हाउस हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक

जिनकी क्षमता करीब डेढ़ हजार रूम की है। वर्तमान में लगभग छह से सात सौ तक कमरे आरक्षित हो गए हैं। अब तक आपदा की मार झेल रहे स्थानीय होटल व्यवसायियों को आने वाले दिनों में बुकिंग फुल होने की उम्मीद है।

पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य

उन्होंने पर्यटकों को लुभाने के लिए आन लाइन बुकिंग के साथ ही अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें