फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पोर्टल पर सीएम घोषणा की प्रगति अपलोड नहीं, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लगाई अफसरों की क्लास

Fri, 13 Oct 2023 11:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि विभागों को विलोपित अथवा हस्तांतरित की जाने वाली घोषणाओं को अपने स्तर पर लंबित न रखा जाए। घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधनों तथा उनकी फिजिबिलटी आंकलन भी विभाग अपने स्तर पर कराएं।
विज्ञापन
राधा रतूड़ी बैठक लेतीं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट घोषणा पोर्टल पर अपलोड न करने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी नोडल अफसरों को ताकीद किया कि वे हर दिन पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड करें।

वह राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने पेयजल, आपदा प्रबंधन, सिंचाई, विद्यालयी शिक्षा व शहरी विकास विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि वे सीएम घोषणा के संबंध में हर महीने बैठक करेंगे और इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागों को विलोपित अथवा हस्तांतरित की जाने वाली घोषणाओं को अपने स्तर पर लंबित न रखा जाए। घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधनों तथा उनकी फिजिबिलटी आंकलन भी विभाग अपने स्तर पर कराएं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंची बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं एक से अधिक विभागों से संबंधित हैं, उन पर विभाग आपसी तालमेल काम करे। एसीएस ने पेयजल विभाग को वर्तमान में हैंडपंप लगाने की योजनाओं के औचित्य के आधार पर पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की लंबित योजनाओं की स्थिति को दो सप्ताह की टाइमलाइन के भीतर पूरा करने को कहा। शहरी विकास विभाग को प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें