फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी का नाम बताओ, एक लाख ले जाओ

Mon, 27 Jan 2014 08:05 PM IST
अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा हत्याकांड में चौतरफा दबाव झेल रही हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों का नाम-पता बताने वाले को एक लाख रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। घर-घर पंपलेट बांटने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस पर दबाव
फेरुपुर गांव की कक्षा सात की छात्रा की हत्या (सात जनवरी) किसने की है। पुलिस 20 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर

पाई है। वैज्ञानिक पद्धति भी अमल में लाई जा रही है। लेकिन इसमें भी पुलिस को तभी सफलता मिल सकती है यदि गुनाहगार उन संदिग्धों में शामिल होंगे जिनके ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे हैं।

घटना पर डीजीपी बीएस सिद्धू स्वयं नजर रखे हुए हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस पर राजनीतिक दबाव भी है। सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भी घटना का खुलासा न होने पर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


इन सब दबावों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने अब घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति हत्याकांड से जुड़े आरोपी का नाम-पता बताएगा उसे एक लाख रुपये नगद इनाम दिया जाएगा।

सोमवार को एसएसपी राजीव स्वरुप ने बताया कि छात्रा हत्याकांड में यदि किसी के पास महत्वपूर्ण जानकारी है तो वे सीधे सीओ कनखल के मोबाइल 9411112755 या एसओ पथरी रितेश शाह के मोबाइल 9411112838 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले शख्स का नाम-पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

सिरदर्द न बन जाए नई तरकीब
पुलिस की ये घोषणा कहीं सिरदर्द न बन जाए। इनाम के लालच में झूठे नाम-पते की जानकारी देने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं रंजिश के तहत भी ग्रामीण एक दूसरे का नाम घसीटने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें