फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे रेहान से मिलने दून पहुंची प्रियंका वाड्रा

Mon, 14 Apr 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला, देहरादून, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से समय निकालकर दून पहुंचीं।
विज्ञापन


पढ़ें, बैंक के लॉकर में बारह साल से रखा था रिवॉल्वर

उन्होंने दून स्कूल में अपने बेटे रेहान से मुलाकात की। प्रियंका के इस दौरे की जानकारी कांग्रेसियों को भी नहीं मिल पाई। शाम करीब 6.30 बजे प्रियंका चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना हुईं।

चार्टर्ड विमान से पहुंची दून
रविवार सुबह करीब 11.45 बजे प्रियंका चार्टर विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। उनकी सुबह जल्दी आने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,'मुलायम क्या जाने क्या होती है पीड़ा और लज्जा'

उन्होंने दून स्कूल में पढ़ रहे अपने बेटे रेहान से मुलाकात की। प्रियंका ने इसी वर्ष बेटी मिराया का दाखिला भी वेल्हम गर्ल्स स्कूल में कराया है।

गोपनीय रहा दौरा
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दाखिले की कुछ औपचारिकताएं भी पूरी की। प्रियंका के इस दौरे की भनक न तो जिला प्रशासन को लगी और न ही कांग्रेसियों को। हालांकि, इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें