टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में गुरुवार को होने वाले उपवास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शिरकत करेंगे।
14 नवंबर को बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र से सैकड़ों लोग टीएचडीसी ऋषिकेश में उपवास रख विरोध करेंगे। जिसमें हरीश रावत भी शिरकत करेंगे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार ने कहा कि टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने से पहले सरकार को बांध प्रभावितों की लंबित समस्याओं के निस्तारण को बैठक आयोजित करनी चाहिए थी।
कहा कि टिहरी बांध के कारण प्रतापनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का अभी पुनर्वास होना है। टीएचडीसी को निजी हाथों में सौंपने का बांध प्रभावित डटकर विरोध करेंगे।