फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: पंच पूजाओं के साथ शुरू हुई बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया

Wed, 13 Nov 2019 11:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि पहले दिन आज गणेश पूजा के साथ शाम को गणेश जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन


दूसरे दिन आदि केदारेश्वर के कपाट बंद होंगे। 15 नवंबर को खडग, पुस्तक पूजन के साथ ही वेद ऋचाओं का पाठ बंद होगा। 16 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन और 17 नवंबर को बदरीविशाल को घृतकंबल ओढ़ने के साथ ही शाम 5 बजकर 13 मिनट पर भगवान बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

श्रद्धालुओं ने तप्त कुंड में किया स्नान


कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने तप्तकुंड में स्नान करने के बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। धाम के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर तप्त कुंड में स्नान का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें