उत्तराखंड सरकार के कड़े रुख के बाद अब निजी बंस संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है। आरटीओ से कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद रविवार को हड़ताल समाप्त हो गई।
पिछले 6 दिन से सिटी बसें और 3 दिन से जिले की सभी निजी बसों के हड़ताल पर होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। सरकार और परिवहन विभाग के अफसरों ने हड़तालियों के आगे झुकने से इंकार कर दिया था। यात्रियों के लिए रोडवेज़ बसें चलाई थी।
हड़ताली बस संचालकों के परमिट निरस्त करने को नोटिस जारी किए जा रहे थे। सिटी बसों के रूटों पर टाटा मैजिक और विक्रम भी चलाए गए थे।
आरटीओ सुधांशु गर्ग ने रविवार को वार्ता बुलाई और कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। सोमवार से निजी बसें सुचारू हो जाएंगी