हन्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार हो गया। पुलिस ने कैदी शमशाद को बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में 10 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया था।
फरार हुवा कैदी शमशाद अहमद पुत्र सज्जाद थाना जसपुर के वनका रामनगर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शमशाद को काशीपुर में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
आरोपी की अभिरक्षा में रुद्रपुर पुलिस लाइन के कांस्टेबल मोहन राम, वंशीधर जोशी और इमदाद हुसैन तैनात थे। कैदी शमशाद के फरार होने पर एसएसपी डा. सदानंद दाते ने तीनों सिपाहियों की लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है।
बताया गया कि आरोपी कैदी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से पुलिस को चमका देते हुए हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। नैनीताल पुलिस के साथ ही उधमसिंह नगर जनपद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पेट में दर्द की शिकायत पर उसे 27 सितंबर को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसे पथरी की समस्या थी और ऑपरेशन होना था।
देर रात शमशाद हथकड़ी निकालकर गायब दिखा तो सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई। आरोपी 10 जुलाई से हल्द्वानी उपकारागार में बंद था।