फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट स्कूलों में रख सकेंगे अस्थायी शिक्षक, बोले शिक्षा मंत्री- जल्द होगा आदेश

Mon, 04 Mar 2024 11:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया, जिन शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी है, उन्हें भी जल्द तैनाती दे दी जाएगी। प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आहरण वितरण का अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर प्रधानाचार्य अपने स्तर से अस्थायी शिक्षक रख सकेंगे। प्रतिवादन के हिसाब से उन्हें रखे जाने का जल्द आदेश जारी होगा। यह कहना है शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत का।

शिक्षा मंत्री ने यह बात उनसे मिलने पहुंचे राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से कही। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्युली के मुताबिक, संगठन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर मिला। राज्य में क्लस्टर विद्यालयों के संबंध में शिक्षा मंत्री ने बताया, इन विद्यालयों के नजदीक के अन्य विद्यालयों को मर्ज करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी

विज्ञापन

कहा, इन विद्यालयों में प्रवक्ता व्यायाम सहित सभी विषयों के शिक्षकों के मानक के अनुसार पद सृजित किए जा रहे हैं। करीब दो करोड़ रुपये इन विद्यालयों पर व्यय किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया, इन विद्यालयों के लिए जिन शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी है। उन्हें भी जल्द तैनाती दे दी जाएगी। प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को आहरण वितरण का अधिकार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होंगे अस्पताल,  इस बार 11 भाषाओं में जारी होगी एसओपी

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया, सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए भी जल्द व्यवस्था बनने जा रही है।संगठन के प्रांतीय महामंत्री ने कहा, चयन प्रोन्नत पर वेतन वृद्धि के आदेश की पत्रावली सचिव विद्यालय शिक्षा के पास है। सोमवार को संगठन की मुलाकात सचिव शिक्षा से होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें