फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अचानक पहुंचे डीएम, गैरहाजिर रहे प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड

Wed, 12 Apr 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों का हाल जानने के लिए डीएम इंदुधर बौड़ाई बुधवार को नरेंद्रनगर ब्लाक के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय मटियाला के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापक स्कूल से नदारत मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही लापरवाही बरतने पर डीईओ बेसिक ने उप खंड शिक्षा अधिकारी का जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने शिवपुर-जाजल मोटर मार्ग का निरीक्षण कर लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई को जल्द सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।डीएम बौड़ाई बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मटियाला पहुंचे, जहां एक शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहा था। भोजन माता मिड डे मील तैयार कर रही थी। डीएम ने स्कूल की उपस्थिति पंजीका देखी, तो उसके अंदर प्रधानाध्यापक खुशहाल सिंह रावत का 10-11 अप्रैल का अवकाश प्रार्थना पत्र रखा हुआ था, लेकिन अवकाश स्वीकृत करने पर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे।

बुधवार को भी प्रधानाध्यापक स्कूल नहीं पहुंचे थे। डीएम ने गांव के लोगों से प्रधानाध्यापक के संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि वे कभी-कभी ही आते हैं। डीएम के निर्देश पर डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में उप खंड शिक्षा अधिकारी का जवाब-तलब किया है। डीएम ने बताया कि स्कूल में मध्याह्न भोजन ठीक बना हुआ था। छात्रों से बातचीत की गई, तो बच्चों ने संतोष जनक उत्तर दिया।
विज्ञापन


डीएम ने मुनिकीरेती में गंगा नदी पर निर्माणाधीन जानकी सेतु पुल का निरीक्षण भी किया। लोनिवि के ईई मो. आरिफ खान ने बताया कि बजट के अभाव में पुल का निर्माण बीते दिसंबर से बंद पड़ा है। पुल का शेष निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें