फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में पहले वोट मांगने आए थे, अब राजतिलक करके जाएंगे मोदी

Sat, 18 Mar 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देहरादून में होंगे। वह विधानसभा चुनाव से पहले भी देहरादून आए थे। तब वह प्रदेश के लोगों से चुनाव में समर्थन की अपील कर गए थे। अब वह नए मुख्यमंत्री का राजतिलक करने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को परेड ग्राउंड में एक भव्य समारोह रखा गया है। इस जलसे में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जाएगी। सरकार और पार्टी की ओर से मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत की शानदार तैयारियां की गई हैं। एक बार फिर प्रदेश के लोगों की निगाहें पीएम पर होंगी कि वह उत्तराखंड के लिए क्या सौगात दे जाएंगे।
 
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी ने देहरादून में एक भी चुनावी सभा नहीं की। प्रदेश में उनकी चार जनसभाएं हुईं। हरिद्वार, श्रीनगर, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में रैली करके उन्होंने लोगों से वोट मांगे। वह देहरादून विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले 27 दिसंबर को आए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चारधाम ऑलवेदर रोड का शिलान्यास किया था और उसके बाद एक जनसभा में लोगों से चुनाव में समर्थन मांगा था। बदले में उन्होंने उत्तराखंड का कायाकल्प कर देने का वचन दिया। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचाया है।

पार्टी ने नेता सदन के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुना है। शनिवार को मोदी त्रिवेंद्र और उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सबकी निगाहें मोदी के भाषण पर होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें